expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, 9 November 2016

what i do old 500 and 1000 rs note?

 what i do old 500 and 1000 rs note:-

नई दिल्ली. 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद होने के चलते एक दिन की छुट्टी के बाद गुरुवार से बैंक खुलेंगे। शनिवार-रविवार भी बैंक चालू रहेंगे। आपको किसी भी ब्रांच में जाकर पुराने नोट बदलवाने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। एक पेज के इस आसान फॉर्म में 9 तरह की जानकारी देनी होगी। Dainikbhaskar.com आपको 15 सवालों के जरिए बता रहा है कि ATM चार्जेस का क्या होगा, ईमानदार टैक्स पेयर्स, हाउसवाइव्स और किसानों को क्यों घबराने की जरूरत नहीं है, आपके पास जितना कैश है, क्या वो सारा एक बार में वापस मिलने वाला है... पढ़ें इसके जवाब...
1# सरकार की स्कीम क्या है? यह क्यों लाई गई?
- बड़ी वैल्यू के जाली नोट बाजार में बढ़ गए थे। आम लोग जाली नोट का पता नहीं लगा पा रहे थे। देशविरोधी गतिविधियों में इन नोटों का इस्तेमाल हो रहा था।
- भारत केश बेस्ड इकोनॉमी है। अभी पूरी तरह कैशलेस नहीं हुई है। लिहाजा, नोटों के मामलों में सिक्युरिटी जरूरी थी। इसलिए यह फैसला हुआ।
- 8 नवंबर से पहले देश में चल रहे 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो गए हैं। इन नोटों के जरिए ट्रांजैक्शन नहीं हो सकता।
- आप बैंक ब्रांचेज या RBI के दफ्तरों में जाकर जो भी नोट देंगे, उसके बदले में उतनी ही रकम आपको मिलेगी। एक दिन में नोट बदलवाने शुरुआती लिमिट 4000 रुपए की रखी गई है।
2# बैंक में जाकर किस तरह का फॉर्म भरना होगा?
- RBI के मुताबिक, आपको एक पन्ने की रिक्वेस्ट स्लिप भरनी होगी। इसमें नौ तरह की जानकारी देनी हाेगी।
- सबसे ऊपर बैंक का नाम, फिर ब्रांच का नाम डालना होगा।
- इसके बाद कैपिटल में अपना नाम लिखना होगा। इसके बाद एक कॉलम ID प्रूफ का हाेगा। उसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID कार्ड, पासपोर्ट, नरेगा कार्ड या पैन कार्ड में से कोई एक ऑप्शन पर टिक करना होगा।
- जिस भी ID प्रूफ के आगे निशान लगा रहे हैं, अगली लाइन में उस पर दर्ज आइडेंटिफिकेशन नंबर लिखना होगा।
- इसके बाद हाई डिनॉमिनेशन बैंक नोट्स की डिटेल्स देनी होंगी। यानी 500-1000 रुपए के कितने नोट दे रहे हैं और उनकी टोटल वैल्यू क्या है, यह बतानी होगी। टोटल वैल्यू को शब्दों में लिखना होगा।
- नीचे साइन करने होंगे। तारीख और जगह लिखनी होगी।
3# बैंक कब तक खुले हैं? ATM चार्जेस का क्या होगा?
- बैंक शनिवार और रविवार को भी ओपन रहेंगे। कई बैंकों ने ATM से तय लिमिट से ज्यादा बार पैसा निकालने पर लगने वाले चार्ज को माफ करने का फैसला किया है। ATM गुरुवार तक बंद रहेंगे।
- देशभर में 1.25 लाख पोस्ट ऑफिस हैं जहां 4000 रुपए तक के 500-1000 के नोट बदले जा सकते हैं। ये साफ नहीं है कि क्या वे शनिवार-रविवार खुले रहेंगे?
4# क्या ATM से 50 रुपए के नोट भी निकलने वाले हैं?
- RBI ने यही कहा है। ATM जब 11 नवंबर को खुलेंगे तो उनसे 500-2000 के नए नोटों के अलावा 100 और 50 रुपए के नोट भी निकल सकते हैं।
5# ईमानदार टैक्स पेयर्स, हाउसवाइव्स और किसानों को क्यों घबराने की जरूरत नहीं है?
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, RBI और सरकार के अफसरों ने बताया कि ईमानदार टैक्स पेयर्स को परेशान नहीं किया जाएगा।
- साथ ही ईमानदारी से घर में बचत करने वाली हाउसवाइव्स और किसानों को भी डरने की जरूरत नहीं है।
- किसानों और आम लोगों की सालाना इनकम अगर टैक्स छूट के दायरे में है तो वे 2.5 लाख रुपए भी बैंक में जमा करा सकते हैं।
- टैक्स अथॉरिटीज सिर्फ बड़ी रकम जमा कराने वालों के पैसे के सोर्स पर नजर रखेगी।
- अगर पैसे का सोर्स जायज है और आप बैंक खातों के जरिए ये साबित कर सकते हैं कि ये पैसा आपने हालिया वक्त में अपने अकाउंट से ही निकाला था, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
6# क्या मेरे पास जितना कैश है, वो सारा मुझे एक बार में वापस मिलने वाला है?
- नहीं। एक दिन में 4000 रुपए से ज्यादा के 500-1000 रुपए के नोट नहीं बदले जाएंगे। इससे ज्यादा की रकम आपके बैंक खाते में आएगी।
7# जब मैंने सारा कैश बैंक को दे दिया तो मुझे वापसी में पूरा कैश क्यों नहीं मिल सकता?
- स्कीम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। आपके पास ज्यादा कैश है तो बैंक खाते में जमा कराएं। नोट बदलकर सिर्फ 4000 रुपए के ही मिल सकेंगे।
8# लेकिन मेरी जरूरत तो 4000 रुपए से ज्यादा की है, तब?
- चेक, इलेक्ट्रॉनिक मोड ऑफ पेमेंट जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, IMPS, क्रेडिट-डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करें। इस पर कोई पाबंदी नहीं है।
9# अगर मुझे इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है तो क्या करूं?
- सरकारी अस्पतालों, सरकारी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट्स, पेट्रोल-पंपों पर आप 11 नवंबर की रात तक पुराने नोट इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मेट्रो रेल टिकट, हाईवे टोल प्लाजा, सरकारी-प्राइवेट दुकानों से डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर दवा खरीदने, रसोई गैस सिलेंडर, रेलवे की कैटरिंग और ASI के पर्यटन स्थलों पर भी 11 नवंबर तक पुराने नोट चलाए जा सकेंगे।
10# क्या मैं चेक देकर कैश नहीं निकाल सकता?
- हां। आप विड्रॉअल स्लिप या चेक बैंक को देकर ऐसा कर सकते हैं। लेकिन 24 नवंबर तक अाप एक दिन में 10 हजार और एक हफ्ते में 20 हजार से ज्यादा नहीं निकाल सकते। इसमें ATM से निकली रकम भी शामिल है। 24 नवंबर के बाद इस लिमिट को बढ़ाने पर फैसला हाे सकता है।
11# अगर मेरे पास बैंक अकाउंट ही न हो तो?
- खाता जो जरूरी है। जरूरी डॉक्युमेंट्स लेकर जाएं और पहले खाता खुलवाएं। फिर 4000 रुपए से ज्यादा के नोट जमा करा सकते हैं। बाद में उसे एटीएम से निकाल सकते हैं।
12# क्या रिश्तेदार या दोस्त के अकाउंट से करंसी एक्सचेंज नहीं हो सकता?
- हां। आप ऐसा कर सकते हैं। लेकिन जिस शख्स के खाते का इस्तेमाल आप नोट बदलने या जमा करने के लिए करना चाहते हैं, उसकी लिखित में परमिशन जरूरी है।
- एक्सचेंज के वक्त आपको अकाउंट होल्डर से मिली परमिशन बैंक को दिखानी होगी। साथ ही अपना ID प्रूफ दिखाना होगा।
13# अगर मैं खुद बैंक ना जा सकूं और मेरे बदले किसी रिप्रेजेंटेटिव को बैंक भेजना चाहूं तो क्या ये संभव है?
- आप खुद बैंक जाएं तो बेहतर रहेगा। अगर आपके लिए बिल्कुल संभव नहीं है तो आप लिखित में किसी शख्स को अॉथोराइज कर भेज सकते हैं।
- आपके रिप्रेजेंटेटिव को आपका साइन किया हुआ ऑथोरिटी लेटर और खुद का ID प्रूफ दिखाकर बैंक अफसरों से मिलना होगा।
14# बैंक न जाना हो तो क्या कर सकते हैं? अगर भारत में नहीं हैं तो क्या करें?
- ATM, कैश डिपॉजिट मशीन या कैश री-साइक्लर में नोट जमा कर सकते हैं। लेकिन नोट सिर्फ जमा होंगे। बदले नहीं जाएंगे।
- अगर आप भारत में नहीं हैं तो किसी शख्स को अॉथोराइजेशन लेटर देकर अपनी बैंक में भेज सकते हैं। वह आपके बदले नोट बदलवा सकता है।
15# नोट बदलवाने कहां-कहां जा सकते हैं?
- 4000 रुपए तक के नोट बदलवाने हैं तो ID प्रूफ लेकर किसी भी बैंक की ब्रांच में जाएं।
- 4000 रुपए से ज्यादा के 500-1000 रुपए के नोट हैं तो वह रकम आपके बैंक खाते में जमा होगी। इसके लिए आपको उसी बैंक की ब्रांच में जाना होगा, जिस बैंक का आपके पास अकाउंट है। अपनी बैंक की किसी भी ब्रांच में जा सकते हैं।
- अगर ये भी संभव न हो तो आपको ID प्रूफ और अकाउंट डिटेल्स के साथ बैंक अफसर से मिलना होगा। वहां आप अपने बैंक के खाते में इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर की सुविधा के बारे में पूछ सकते हैं।
- देशभर में RBI के 19 दफ्तरों, 149 कमर्शियल बैंकों और 56 रीजनल रूरल बैंकों की 1.30 लाख ब्रांचों में ये नोट बदले जा सकते हैं।
- 30 दिसंबर तक बैंकों में और 30 दिसंबर के बाद RBI के दफ्तरों में जाकर नोट बदले जा सकते हैं।